चौरीचौरा: चौरीचौरा में 80 हजार नगदी, जेवरात और मोबाइल की लूट, तीन पर दर्ज हुआ केस
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सरैया चीनी कालोनी निवासी पिंकी पासवान ने घर ने घुसकर लूट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देर रात घर में सोये हुए थे। तभी रात में उसके घर में घुसकर सरैया निवासी राजेश, समरू व पिंटू एकजुट होकर घर में घुसकर मारपीट किया। तमंचा लगाकर 80 हजार रुपए नगदी, गहने और तीन मोबाइल लेकर फरार हो गए।