बेगमगंज: क्रॉसिंग पर बेकाबू बस सड़क से उतरी, 35 यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल से सागर जा रही गुप्ता बस सर्विस की बस क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सुबह करीब 10 बजे दूसरी बस को क्रॉस करते समय हादसा हुआ। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम 10 मिनट में मौके पर पहुंची। तहसीलदार और टीआई राजीव उइके ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।