प्रयागराज: जवाहरलाल नेहरू रोड पर मकान के तीसरी मंजिल पर AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू रोड टैगोर टाउन के तीसरी मंजिल आवासीय मकान की है जहां पर एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई तथा आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को बुझा लिया गया हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।