बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | May 17, 2026 फैजगंज बेहटा पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाजिम पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला वार्ड नंबर 8 कस्बा एवं थाना बिल्सी, जनपद बदायूं निवासी है ।