कासगंज: जिले में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई
गंगा दशहरा के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र समेत जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हरि की पैड़ी, लहरा गंगा घाट और आदि गंगा सहित कई घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। सुबह से देर शाम तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। वहीं पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट नजर आया।