करनाल: विधानसभा चुनाव के लिए करनाल की पांचों विधानसभाओं के 12 लाख 3 हजार 495 मतदाता तैयार: जिला निर्वाचन अधिकारी
Karnal, Karnal | Sep 22, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर पांचों विधानसभाओं के 12 लाख 3 हजार 495 मतदाता तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता 5 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।