भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरोही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आत्मा सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर विपिन डाबी, राजीव त्रिवेदी, ईश्वर लाल पुरोहित द्धारा सुपरवाईजरों एवं बीएलओ को एसआईआर के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।