लातेहार: रेलवे स्टेशन पर मिले 24 बच्चे, पुलिस-सीडब्ल्यूसी की निगरानी में सुरक्षित मदरसे भेजे गए
जिले में बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं बाल संरक्षण तंत्र की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली। बुधवार रात करीब 8:45 बजे लातेहार रेलवे स्टेशन पर 24 बच्चों का एक समूह उतरते ही स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। बड़ी संख्या में बच्चों को एक साथ देख स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना लातेहार पुलिस को दी।