बहराइच: बहराइच जिले में 'ऑपरेशन वज्र' के तहत 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, पुलिस ने गैंग का किया खुलासा
बहराइच। साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की मॉनिटरिंग में "ऑपरेशन वज्र" चलाकर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई DGP के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। के नेतृत्व में कोतवाली नगर और देहात पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।