जांजगीर: भीमा तालाब में गूंजा योग का संदेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सामूहिक योग
जांजगीर-चांपा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के पास “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।