चकिया: चकिया शहाबगंज इलियाँ थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप “मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चकिया, शहाबगंज, इलिया समेत सभी थानों की पुलिस टीमों ने बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, की जानकारी दी।