काशी चक: धनतेरस पर काशीचक के बाजारों में झाड़ू की बिक्री, 10 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान
काशीचक प्रखंड के विभिन्न बाजारों में धनतेरस के अवसर पर जमकर खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान झाड़ू की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, काशीचक के बाजारों में धनतेरस के दिन करीब 10 लाख रुपये से अधिक की झाड़ू की बिक्री होने का अनुमान है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।