औरैया: दिबियापुर के गढ़े का पुरवा में चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी रहे मौजूद
दिबियापुर के गढ़े का पुरवा में बुलडोजर चलाकर प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को बुलडोजर द्वारा तोड़ दिया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रही है।