औरैया: कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक लगी बाइक में आग, फायर कर्मियों द्वारा पाया गया काबू
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में एक युवक पेट्रोल डलाने के लिए आया हुआ था। पेट्रोल डलाने के बाद उसने जैसे ही बाइक स्टार्ट की और थोड़ी आगे बढ़ा कि अचानक से बाइक में आग लग गई। आग लगती देख बाइक सवार युवक ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया मगर उसके बाद आग नहीं बुझी और मोटरसाइकिल धू धू कर जलने लगी।