औरैया: कोतवाली क्षेत्र के कुल्हूपुर में अचानक बिगड़ी बालिका की हालत, अस्पताल के डॉक्टर ने किया मृत घोषित
ग्राम कुल्हूपुर निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र रामबाबू की 11 वर्षीय पुत्री वर्षा अपने घर पर आई। रात्रि के समय उसे अचानक तेज बुखार आ गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसका पहले घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार नहीं होने पर देर रात परिजन उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये। जहां पर चिकित्सकों ने बालिका को प्रशिक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।