गुना नगर: जगन्नपुर हड्डी मील में कुत्तों के हमले से बिल्ली की मौत पर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगन्नपुर हड्डी मिल गुना में कुत्तों द्वारा बिल्ली पर हमला कर उसे मारने की घटना के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के पति-पत्नी घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज किया है।