डीडवाना: नव वर्ष की सुरक्षा को लेकर पूरे जिले में पुलिस का अलर्ट, सघन नाकाबंदी, यातायात नियमों के उल्लंघन पर पड़ा भारी
नव वर्ष की सुरक्षा को लेकर पूरे जिले में पुलिस ने अलर्ट अभियान चला रखा है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले में सघन नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार 212 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।