रामपुर: कस्बा कैमरी में एक महिला ने मायके वालों के साथ मिलकर ससुराल आकर की मारपीट, महिला की ननद हुई घायल
Rampur, Rampur | Nov 17, 2024 कस्बा कैमरी में एक महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर ससुराल में मारपीट की है। महिला की ननद गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार की सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। घायल के पिता ने कहा कि अक्सर बहू के मायके वाले ससुराल में आकर मारपीट करते हैं। पांच लोगों ने हमारे घर के लोगों पर मारपीट की। मेरी बेटी को बुरी तरह से मारा है