ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा में घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की अमित कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना हुई है। अमित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह चोरी 70 हजार की है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार की शाम 6 बजे दी है।