ब्यौहारी: ब्यौहारी के नकुनी गांव में भारत आदिवासी पार्टी ने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर धरना दिया
पार्टी के कार्यकर्ता अजय सिंह ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन भारत आदिवासी पार्टी के द्वारा दिया जा रहा है। नकुनी गांव में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है हमारी मांग है कि गांव में बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सरकार ध्यान दें और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराए। यह जानकारी शनिवार की सुबह 9:00 बजे दी गई है।