ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, छतौनी की घटना की जांच में जुटी पुलिस
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार राहुल सिंह कंवर (18) ग्राम छतौनी थाना ब्यौहारी का फांसी के फंदे में आम के पेड़ पर शव लटका देख मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई, जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे पुलिस ने दी है।