ब्यौहारी: सतना जिले के कुआ कुंवारी गांव में हाथी की करंट लगने से मौत, गांव ब्यौहारी वन परिक्षेत्र से सटा है
कुआं कुंवारी गांव में हाथी की 11 हजार वोल्ट के करंट लगने से मौत होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है,शहडोल और सतना जिले के वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहे हैं बताया जा रहा है कि ब्यौहारी वन परिक्षेत्र से यह हाथी अपने झुंड से भटक कर कुआं कुंवारी गांव पहुंचा था जहां उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई।