पटना ग्रामीण: अनीसाबाद मोड़ के पास चोरों ने तोड़ा प्रॉपर्टी डीलर के कार का शीशा, कार में रखे बैग को किया गायब
पटना में चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर राहुल कुमार के कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लिया। शनिवार को हुए इस वारदात में चोर 10 करोड़ रुपए के रजिस्ट्री और एग्रीमेंट का पेपर रखे बैग को अपने साथ ले भागे। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद मोड़ के पास स्थित ICICI बैंक के पास की है। इस वारदात के तुरंत बाद ही पीड़ित राहुल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।