कटंगी: नागपुर में मजदूरी करने वाला सिंगोड़ी निवासी 29 जून से लापता, कटंगी थाने में गुमशुदगी दर्ज
कटंगी तहसील के ग्राम सिंगोड़ी निवासी 39 वर्षीय गुरुदेव 29 जून की शाम से लापता हैं। परिजनों की तमाम खोजबीन के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला तो 2 जुलाई को कटंगी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। लापता गुरूदेव पिछले 10 सालों से भरतवाड़ा, नागपुर में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।