बक्सर: पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को ठहराया कसूरवार, सजा पर फैसला सुरक्षित
Buxar, Buxar | Apr 28, 2026 26 जनवरी 2023 को झंडा तोलन के बाद घर लौट रही 12 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को अपराह्न 1:30 बजे दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया। विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने बिट्टू चौधरी (29) और टेंगरी उर्फ अमिताभ बच्चन (25) को दोषी मानते हुए सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रखा। दोनों को कड़ी सुरक्षा मे केंद्रीय कारा भेज दिया