अंबाह: खरीदी में देरी से परेशान किसानों ने एसडीएम कार्यालय अंबाह में सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Ambah, Morena | Apr 6, 2026 भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गेहूं खरीदी में देरी से आर्थिक संकट की बात कही और अवशेष जलाने पर एफआईआर को अनुचित बताया। बंपर उत्पादन के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, क्योंकि किसान मजबूरी में कम दाम पर फसल बेच रहे।