अशोकनगर जिले के पिपरई में पेट्रोल पंप के पास तेज आंधी के कारण एक ऑटो पलट गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 11 लोगों में से 8 घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। सभी यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे और पिपरई के मीना बाजार से अपने गांव मूड़रा कला लौट रहे थे।