चांदवा: टोरी रेलवे फाटक पर अज्ञात ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत
चंदवा। एनएच-99 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक के समीप दोपहर में एक अज्ञात 12 चक्का ट्रक ने वृद्ध को रौंद दिया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। वृद्ध को चपेट में लेने के बाद ट्रक बड़ी तेजी से बालूमाथ की ओर भाग निकला। भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोग पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे।