हुज़ूर: भोपाल भाजपा कार्यालय में CM डॉक्टर मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का किया शुभारंभ
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2024 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।