हुज़ूर: भोपाल में 50 किसानों को पुलिस ने उतारा ट्रेन से
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2024 13 फरवरी को दिल्ली में होने वाले किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे 50 किसानों को भोपाल में ट्रेन से उतार लिया गया| यह सभी कर्नाटका एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे| भोपाल पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें उतार कर एक मैरिज गार्डन में रखा है| आज किसानों ने मैरिज गार्डन की छत पर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी|जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है|