नवाबगंज: लहबड़पुरवा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मृतक पत्नी को मायके से लेने गया था, हत्या के आरोप
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लहबड़पुरवा गांव मे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने गया था। परिजनों ने पत्नी और साले पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय अजय यादव पुत्र शिव शंकर यादव के रूप में हुई है,। अजय कैटरिंग का काम करते थे।