टीकमगढ़: राम टौरिया क्षेत्र में:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, झांसी रेफर
राम टौरिया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कालू लोधी निवासी दलपतपुर को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।