बनियापुर: बनियापुर में अवैध शराब बरामद, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Baniapur, Saran | Apr 13, 2026 बनियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आसुचना संकलन के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 42. 54 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसमें 33. 54 लीटर विदेशी शराब तथा 9 लीटर स्प्रिट शामिल है। पुलिस ने मौके से एक बैग में रखी शराब को जप्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान पांच अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई मैं जुटी हुई है।