कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजीश को लेकर युवक को मारी गोली अस्पताल ले जाते वक्त युवक की हुई मृत्यु
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिवार के द्वारा अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना करीब मंगलवार 8 बजे की है। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।