बड़ौत: बिनौली निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | May 28, 2026 मीडिया सेल बागपत ने बुधवार देर शाम करीब 8 बजे बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बिनौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी नकुल पुत्र दनपत निवासी बिनौली के विरुद्ध थाना बिनौली पर शस्त्र अधिनियम दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।