कटेकल्याण: दंतेवाड़ा के कन्या आश्रम में तीसरी छात्रा की मौत, मलेरिया से संक्रमित 13 छात्र भी पाए गए
दंतेवाड़ा के बड़े बेड़मा कन्या आश्रम में तीसरी कक्षा की छात्रा समीरा मरकाम की मौत हो गई। आश्रम में 13 अन्य छात्र-छात्राएं मलेरिया से संक्रमित मिले हैं। पोस्टमार्टम न कराए जाने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज करने और मलेरिया नियंत्रण की बात कही है।