बीकानेर: नशे के खिलाफ 'मिशन रोशनी' अभियान चलाया जाएगा, वृंदावन होटल में प्रेसवार्ता कर दी गई जानकारी
बीकानेर। शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ “मिशन रोशनी” के तहत व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियान का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में लाना और युवाओं को इससे दूर रखना है। विशेषज्ञों के अनुसार शहर की करीब 25 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में नशे से प्रभावित है, जो गंभीर चिंता का