पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
राजीव नगर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों के द्वारा एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया है। पूरी घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 के पास की बताई जा रही है जहां जमीनी विवाद को लेकर यह घटना 27 मई को हुई थी। वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।