कुम्भराज: तुलसी खेड़ी रोड, कुंभराज में शोरूम के सामने से किस्त जमा करने आए युवक की बाइक चोरी, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Apr 22, 2026 कुंभराज थाना के कुंभराज नगर में तुलसी खेड़ी रोड से बाइक चोरी हो गई। 22 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी हरि सिंह बंजारा ने पुलिस को बताया, 20 अप्रैल सोमवार को भतीजे राधेश्याम के साथ हीरो शोरूम पर बाइक क्रमांक MP08 ZE 7744 किस्त जमा करने आया, सामने गाड़ी खड़ी कर अंदर किस्त जमा करके लोट तो बाइक गायब थी चोरी हो गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच में लिया है।