इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा, कोर्ट रूम नंबर 49 में तोड़फोड़
प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आज सुबह जस्टिस अजय भनोट की कोर्ट रूम नंबर 49 में वकीलों ने भारी हंगामा किया और तोड़फोड़ की। घटना इतनी गंभीर हो गई कि सुरक्षाबलों को जस्टिस भनोट को पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।मामले की जड़ 27 अक्टूबर को हुई घटना में छिपी है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अनुसार, जस्टिस भनोट ने कोर्ट रूम में पुलिस अधिकारियों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अगली पंक्ति में अलग कुर्सी रखने की प्रथा शुरू की है।एक मामले में सुनवाई के दौरान औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता के पीछे बैठे थे। एक अधिवक्ता ने सम्मानपूर्वक उनसे पीछे बैठने को कहा कि “यह आपकी सीट नहीं है।” इस पर अधिवक्ता को डांटा गया और जज से शिकायत करने की बात कही गयी। जस्टिस भनोट के आने पर शिकायत की गई, जिसके बाद कथित तौ�