चाचौड़ा: डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और गेहूं का उपार्जन शुरू न होने पर चाचौड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
चाचौड़ा तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डीजल पेट्रोल रसोई गैस और समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन शुरू न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने 2 अप्रैल को बताया, सरकार गेहूं तोलने में तारीख पर तारीख दे रही है। लोगों को रसोई गैस डीजल पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। सरकार की नीतियां फेल हो गई। प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।