कैराना: कैराना के पावटीकलां गांव में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, वीडियो हुआ वायरल; 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार
शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटीकलां में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में महिला ग्राम प्रधान के पति जावेद और दूसरे पक्ष की शगुफ्ता व उसकी ननद शबनम घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया।