देवघर: जसीडीह थाना के सिमरा गांव में घर के सामने बैठी एक महिला को एक बाइक चालक ने मारा धक्का, इलाज के दौरान मौत, जांच पड़ताल
जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में शुक्रवार को घर के सामने बैठी 22 वर्षी एक महिला को एक बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई मामले की जानकारी घर के अन्य परिजन को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती किया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।