शिवहर: छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में नेपाल से शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शिक्षक द्वारा छात्र के साथ अप्राकृतिक योनाचार करने की मामला सामने आया था. जिसके बाद नगर थाना में FIR दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद लगातार आरोपी शिक्षक की तलाश में पुलिस छापामारी अभियान चला रही थी. इसी क्रम में जिला पुलिस ने नेपाल से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी ने बताया कि शिक्षक को कठोर सजा दिलाई जाएगी।