शिवहर: जिला में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला के सभी सरकारी, निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थान 8 जून तक रहेंगे बंद
शिवहर जिला में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला के सभी सरकारी, निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थान को 8 जून तक बंद कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया है कि इस दौरान जो भी कोचिंग और विद्यालय खोलेंगे उन पर विधि शमत कार्रवाई की जाएगी. जांच करने को लेकर बीडीओ और थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।