शिवहर: मतगणना को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, 4 जून को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था का रहेगा पुख्ता इंतजाम
शिवहर लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया है. चार जून को मोतिहारी में मतगणना का कार्य किया जाएगा जिसको लेकर मोतिहारी जिला प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि मतगणना को देखते हुए जिला के पुलिसकर्मी को अलर्ट कर दी गयी है. वहीं 4 जून को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र का सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहेगा।