बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में DM की अध्य्क्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर पदाधिकारीयों की बैठक, दिए कई निर्देश
आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा की अध्य्क्षता में सेक्टर पदाधिकारीयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित नहीं किया है. और ना ही मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया है.