फतुहा: बंकाघाट स्टेशन के पूर्व अज्ञात ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत
Fatwah, Patna | Oct 9, 2025 बांका घाट स्टेशन से पूरब पोल संख्या 526/ 8 के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक नालंदा शेखपुरा के सरबदहा निवासी किशोर प्रसाद वर्मा के पुत्र भोला कुमार है। रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसी भेज दिया गया है।