टिब्बी: मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत टिब्बी नगर पालिका ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
नगर पालिका क्षेत्र टिब्बी में आज मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी श्री बृजेश कुमार सोनी के निर्देशन में टीम ने शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित सभी बिजली के ट्रांसफार्मर्स के आसपास सघन सफाई अभियान चलाकर कचरा साफ करवाया। इस अभियान को सफल बनाने में कार्यवाहक स्वच्छता निरीक्षक कमलेश कुमारी मौजूद रहीं।