कोटपूतली: कोटपूतली में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में 11 मई को 101 ट्रैक्टरों की रैली
Kotputli, Alwar | May 8, 2026
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में 11 मई को किसान महापंचायत के तत्वावधान में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि रैली ग्राम गोनेड़ा से जिला कलेक्ट्रेट तक 101 ट्रैक्टरों के साथ निकलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में देश-प्रदेश के लोग भाग लेंगे।